{"_id":"0d82968d58d284496553d19aa69f28f1","slug":"dispute-of-children-beaten-brother-and-sister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में भाई-बहन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में भाई-बहन को पीटा
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली इलाके के आंट गांव निवासी पप्पू ने बताया कि उसके घर के बच्चों व गांव के ही हरीशचंद्र के परिवार के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
पप्पू का आरोप है कि हरीशचंद्र, संतू व संतू की पत्नी ने मिलकर पप्पू व उसकी बहन अनीस बानो की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन