फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Demand for PRBC increased, consumption of 8 to 10 units daily

Sitapur News: पीआरबीसी की मांग बढ़ी, रोजाना 8 से 10 यूनिट की खपत

Fri, 09 Jan 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for PRBC increased, consumption of 8 to 10 units daily
सीतापुर। जिला अस्पताल में इन दिनों पैक्ड रेड ब्लड सेल्स (पीआरबीसी) की मांग अचानक बढ़ गई है। एनीमिया और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए रोजाना 8 से 10 यूनिट रक्त की खपत हो रही है।
विज्ञापन

ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. पूजा यादव ने बताया कि पीआरबीसी रक्त का एक मुख्य घटक है। इसका उपयोग मुख्य रूप से एनीमिया (खून की कमी) के रोगियों, सर्जरी या गंभीर चोट के कारण हुए रक्तस्राव की भरपाई के लिए किया जाता है। अस्पताल में स्थापित कंपोनेंट सेपरेटर मशीन की मदद से होल ब्लड से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और पीआरबीसी को अलग-अलग कर मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

बताया कि करीब दो माह पहले तक अस्पताल में प्लेटलेट्स की बहुत मांग थी, लेकिन मौजूदा समय में यह मांग घटकर शून्य हो गई है। अब सबसे अधिक जरूरत पीआरबीसी की पड़ रही है। डॉ. पूजा यादव के अनुसार, वर्तमान में सेंटर पर विभिन्न ब्लड ग्रुप के 70 यूनिट का स्टॉक है। समस्या तब आती है जब एक ही ग्रुप की मांग अचानक बढ़ जाती है, क्योंकि प्रोसेसिंग और मिलान में समय लगता है, जिससे मरीजों को रक्त के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार से पांच यूनिट बिना डोनेटर के जा रहा
जननी सुरक्षा योजना के तहत जिला महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को जरूरत पड़ने पर चिकित्सक के परामर्श पर निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रतिदिन ऐसी महिलाओं को चार से पांच यूनिट रक्त बिना किसी रक्तदाता के दिया जाता है। बिना डोनर के लगातार रक्त उपलब्ध कराने से ब्लड बैंक के स्टॉक पर दबाव बढ़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में आने वाले अन्य मरीजों को भी प्राथमिकता के आधार पर बिना डोनर के रक्त मुहैया कराया जा रहा है, जिससे स्टॉक तेजी से कम हो रहा है।

प्रस्तावित है शिविर
जनवरी माह में कई शिविर प्रस्तावित है। इससे उम्मीद है जरूरत के अनुसार ब्लड बैंक को मिल जाएगा।
- डॉ. पूजा यादव, ब्लड सेंटर प्रभारी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed