फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   When her husband 's killers will sentence

पति के हत्यारों को कब मिलेगी सजा

Sat, 27 Feb 2016 11:34 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
When her husband 's killers will sentence

अमिलिया गांव निवासी अवनीश कुमार शुक्ला (30) पुत्र राजकिशोर लखनऊ की एसएसएमएस कंपनी में गार्ड था। 27 फरवरी 2015 को बदमाशों ने लखनऊ में एटीएम लूट के दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के एक साल बीतने के बाद भी पुलिस अब तक हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


घटना की गुत्थी उलझी है। वहीं परिवार के लोग आज भी उस मनहूस दिन को याद कर सिहर जाते हैं। पत्नी कुमुद घटना को याद कर बिलख पड़ती हैं। वह कहती हैं कि पति अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके कातिल अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इसका मलाल है।
विज्ञापन


परिवारवालों के मुताबिक घटना के बाद मृतक की पत्नी कुमुद शुक्ला को कंपनी ने डेढ़ लाख रुपये, बीमा का एक लाख व सरकार द्वारा पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर मिले थे। 11 वर्षीया बेटी वांक्षा शुक्ला महोली के उमाशंकर इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां व चाचा प्रदीप देखभाल करते हैं। पिता को याद करते हुए मासूम की आंखों में आंसू आ जाते हैं। परिवार मुसीबतों से मुकाबला करते हुए जिंदगी की जंग लड़ रहा है।


लखनऊ में एटीएम लूटकांड में मारे गए दूसरे युवक का परिवार हादसे के पहले से ही लखनऊ में रह रहा है। अवनीश के साथ ही महोली क्षेत्र के बीसूपुर गांव निवासी अरुण सिंह भी बदमाशों की गोली का शिकार हुआ था। दिवंगत अरुण का पूरा परिवार लखनऊ के ठाकुरगंज में मकान बना कर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed