फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two statues stolen from temple

मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्तियां चोरी

Tue, 07 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two statues stolen from temple
मौके पर पहुंची पुलिस

सिधौली कोतवाली क्षेत्र में राधा कृष्ण के प्राचीन मंदिर से चोर सोमवार रात अष्टधातु की दो मूर्तियां उठा ले गए। चोरी गई मूर्तियों का वजन 50 किलो के करीब बताया जा रहा है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन


ग्राम अंदना में प्राचीन राधा-कृष्ण का मंदिर है। इसी मंदिर में राधाकृष्ण की अष्टधातु की प्रतिमाएं हैं। सोमवार शाम पुजारी मुरलीधर ने आरती करने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए। रात में चोर बाउंड्री फांदकर मंदिर में घुस गए।
विज्ञापन


इससे पहले कि किसी को भनक लगती। चोर मंदिर में स्थापित राधा व कृष्ण की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा ले गए। सुबह जब पुजारी साफ-सफाई करने मंदिर में पहुंचा। तो मंदिर में रखीं मूर्तियां गायब मिलीं। पुजारी की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी ने बताया कि दोनों मूर्तियों का वजन करीब 50 किलो है। पुजारी ने इस संबंध में तहरीर दी है। जानकारों का कहना है कि चोरी गई मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये है। प्रभारी निरीक्षक आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed