फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Manendragarh Police Seize Pickup Loaded with 2,615 Kg of Scrap Iron, Recover Property Worth ₹4.52 Lakh

छत्तीसगढ़: मनेन्द्रगढ़ में 2615 किलो लोहे का कबाड़ जब्त, 4.52 लाख का मशरूका बरामद; पुलिस ने पिकअप पकड़ी

Sun, 11 Oct 2026 11:14 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 11:14 AM IST
सार

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान घुटरीटोला मार्ग पर 2615 किलोग्राम पुराने लोहे के कबाड़ से लदी पिकअप जब्त की। चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने 4.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Manendragarh Police Seize Pickup Loaded with 2,615 Kg of Scrap Iron, Recover Property Worth ₹4.52 Lakh
पिकअप में जब्त लोहे से भरा कबाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चोरी के लोहे के कबाड़ की तस्करी के संदेह में एक पिकअप वाहन जब्त किया है। वाहन में 2615 किलोग्राम पुराना लोहा लोड था। पुलिस ने कबाड़ और वाहन समेत कुल 4 लाख 52 हजार 300 रुपये का मशरूका जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 की रात थाना प्रभारी झगराखांड के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मनेन्द्रगढ़ की ओर से एक पिकअप वाहन क्रमांक CG-16 CN-1747 में चोरी का लोहे का कबाड़ लोड कर बिक्री के लिए अनूपपुर ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घुटरीटोला के रास्ते में घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अकील अहमद उर्फ मोनू, पिता मुस्ताक अहमद, निवासी वार्ड नंबर 14, मनेन्द्रगढ़ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सीजी: असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की पहचान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 2615 किलोग्राम पुराना लोहे का कबाड़ मिला। पुलिस ने चालक से कबाड़ की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने लोहे के कबाड़ की कीमत लगभग 52,300 रुपये और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी है। इस तरह कुल 4 लाख 52 हजार 300 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। पुलिस अब कबाड़ के वास्तविक मालिक का पता लगाने में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी झगराखांड, सहायक उपनिरीक्षक सुखलाल खलखो, प्रधान आरक्षक शम्भू यादव, आरक्षक रवि शर्मा और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed