{"_id":"6acab14825536a48ad00ad54","slug":"to-avoid-a-traffic-fine-the-driver-spun-a-false-story-about-his-sons-death-rohtak-news-c-17-1-roh1007-935181-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चालान से बचने के लिए चालक ने बेटे की मौत की झूठी कहानी सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चालान से बचने के लिए चालक ने बेटे की मौत की झूठी कहानी सुनाई
Sun, 11 Oct 2026 04:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रोहतक-हिसार रोड पर मदीना टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान हिसार निवासी व्यक्ति शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा तो आरोपी ने चालान से बचने के लिए पुलिस को बेटे की मौत की झूठी कहानी सुनाई। कहा कि उसके 15 साल के इकलौते बेटे की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इसी गम में उसने शराब पी रखी है।
पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ और घर पर पूछताछ की तो पता चला कि बेटा घर पर ठीक-ठाक मौजूद है। पुलिस ने झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने पर चेतावनी दी और उसका ड्रंक एंड ड्राइव का चालान किया। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने और कानून से बचने के लिए झूठ बोलने को गंभीर अपराध बताया।