फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused in court complex attack case paraded on foot.

Panipat News: कोर्ट परिसर में हमले के केस में आरोपियों की कराई पैदल परेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
Accused in court complex attack case paraded on foot.
कोर्ट परिसर में गवाहों के हमले के आरोपियों को पैदल ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। जिला कोर्ट परिसर की पार्किंग में दिनदहाड़े लाठी-डंडों और गंडासियों से गवाहों पर हमला करने और हुड़दंग मचाने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों जतिन व शुभम को शनिवार को पुलिस ने वारदात स्थल की निशानदेही कराई।
विज्ञापन

इस दौरान सिटी थाना पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट पार्किंग और जिला नागरिक अस्पताल तक पैदल घुमाया। पुलिस ने दोनों को पैदल घुमाने का कारण गाड़ी की उपलब्धता न होना बताया। दोनों आरोपियों ने आठ अक्तूबर को जिला कोर्ट परिसर में गवाहों पर हमला किया था। कवी गांव के अमित ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि वह अपने साथियों के साथ कोर्ट पेशी पर आए थे। वे पेशी के बाद घर वापस जा रहे थे। उन पर कोर्ट परिसर में पार्किंग की तरफ उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने जतिन उर्फ कांटा, सुमित, शुभम भट्टी और वैभव पर अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, सोने की चेन छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में जतिन और शुभम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर के प्रभारी कटार सिंह टीम के साथ दोनों को मौका मुआयना करने ले गए। यहां से जिला नागरिक अस्पताल तक लेकर आए। थाना प्रभारी ने बताया कि उस समय पुलिस की आधिकारिक गाड़ी उपलब्ध नहीं थी। गाड़ी किसी अन्य जरूरी कार्य से बाहर गई थी।
इसी वजह से आरोपियों को पैदल ही घटनास्थल की निशानदेही और चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए ले जाना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed