{"_id":"6acb0d2edb791a247b0ceb94","slug":"fir-by-amu-assistant-proctor-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1087378-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू के सहायक प्रॉक्टर को फोन पर धमकी, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू के सहायक प्रॉक्टर को फोन पर धमकी, दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर भी रिकॉर्डिंग डालने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन के समाप्त होने के बाद अब विश्वविद्यालय के सहायक प्रॉक्टर को धमकी देने का मामला सामने आया है। सहायक प्रॉक्टर डॉ. मोहम्मद नैयर रहमान ने फोन पर जान-माल के नुकसान की धमकी देने और बातचीत की रिकॉर्डिंग इंस्टाग्राम पर साझा करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत केस दर्ज किया है।
एफआईआर के मुताबिक, डॉ. मोहम्मद नैयर रहमान एएमयू के कॉमर्स विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं और सहायक प्रॉक्टर के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपनी पहचान सकलैन के रूप में बताई और कहा कि वह आरिज खान के साथ उनसे मिलने आएगा। आरोप है कि कॉल करने वाले ने सरकारी कार्यों के निर्वहन को लेकर उनसे हिसाब बराबर करने की बात कही और भविष्य में जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग उनकी अनुमति के बिना की गई और बाद में उसे इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया गया। डॉ. रहमान ने इसे भय का माहौल बनाने की कोशिश बताते हुए अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने सकलैन और आरिज खान निवासी सिविल लाइंस, अलीगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में आरिज खान को पूर्व में दर्ज एक अन्य मुकदमे की कार्रवाई के दौरान पुलिस हिरासत में लिए जाने का भी उल्लेख किया है।
सी ओ सर्वम सिंह के अनुसार, केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।