फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Son Arrested for Murdering Father Over Land Dispute in Manendragarh; Accused Allegedly Assaulted

छत्तीसगढ़: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, बेटे ने पानी के पाइप से पीटकर की हत्या

Sun, 11 Oct 2026 10:55 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 10:55 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में जमीन बेचने के विवाद में बेटे ने कथित तौर पर पानी के पाइप से पिता की पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार सूर्यवंशी (27) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

 

विज्ञापन
Son Arrested for Murdering Father Over Land Dispute in Manendragarh; Accused Allegedly Assaulted
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में जमीन बेचने के विवाद को लेकर बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को मनेन्द्रगढ़ के लालपुर क्षेत्र में ऋषि कुमार सूर्यवंशी अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर चोट के निशान मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। इसके साथ ही गवाहों के बयान दर्ज कर साक्ष्यों की जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि 7 अक्टूबर 2026 को मृतक के बेटे रवि कुमार सूर्यवंशी ने जमीन बेचने के लिए अपने पिता पर दबाव बनाया था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पानी के पाइप से अपने पिता के साथ मारपीट की थी। मारपीट में मृतक के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीजी: असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की पहचान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार सूर्यवंशी (27), निवासी वार्ड क्रमांक 06, लालपुर, मनेन्द्रगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में मनेन्द्रगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का योगदान रहा। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed