फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The three nabbed with fake documents

फर्जी दस्तावेज के साथ फिर तीन जालसाजों को दबोचा 

Fri, 20 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The three nabbed with fake documents
दौड़ में युवा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

11वीं वाहिनी पीएसी प्रांगण में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में शुक्रवार को तीन और जालसाज पकड़े गए। ये सभी फर्जी दस्तावेजों के सहारे पुलिस आरक्षी भर्ती में चयनित होना चाहते थे। पकड़े गए तीनों जालसाजों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


स्थानीय 11वीं वाहिनी पीएसी प्रांगण में आरक्षी भर्ती चल रही है। शुक्रवार को यहां पुलिस भर्ती बोर्ड के सदस्य अभ्यर्थियों को बुलाकर उनके दस्तावेज जांच रहे थे। इस बीच बागपत जिले के बड़ौत इलाके के छिलवाड़ी निवासी वासुदेव पुत्र राजेंद्र सिंह के दस्तावेज जांच में फर्जी पाए गए। जिसके चलते उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह शामली जिले के बावली इलाके के बाजू निवासी परवीन भी सौरभ के नाम के फर्जी दस्तावेज लेकर भर्ती होने पहुंचा था, जांच में इसके दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर उसे भी पकड़ लिया गया। इसी तरह फीरोजाबाद जिले के जसरसा इलाके के भादऊ निवासी नीरज पुत्र प्रेमपाल भी सुनील की मार्क्सशीट लेकर भर्ती होने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में इसे भी दबोचा गया। तीनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है तीन लोगों को पुलिस भर्ती में फर्जी दस्तावेज दिखाने के आरोप में पकड़ा गया है। तहरीर आने पर इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed