{"_id":"e58bd0328f2df0cbe4c23120d5bb5962","slug":"student-beaten-by-rood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज संस्थापक ने छात्र को डंडे से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज संस्थापक ने छात्र को डंडे से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल-खेल में साथी समझ शिक्षक के सिर पर टीप मारने से गुस्साए कॉलेज संस्थापक ने एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। छात्र मदरसा अल्लामा फजले हक खैराबादी मेमोरियल कॉलेज से दसवीं की पढ़ाई कर रहा है। छात्र ने संस्थापक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कस्बे के कस्बाती टोला निवासी मो. महताब आलम पुत्र शकील अहमद कटरा मोहल्ला स्थित मदरसा अल्लामा फजले हक खैराबादी मेमोरियल कॉलेज में दसवीं का छात्र है। आरोप है कि वह मंगलवार दोपहर इंटरवल में अपने साथियों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान उसने गलती से कॉलेज के शिक्षक अभिषेक सिंह की सिर में टीप मार दी। शिक्षक की शिकायत पर कॉलेज के संस्थापक काजिम हुसैन उर्फ इमरान ने डंडे से उसे बुरी तरह पीट दिया।
विज्ञापन
मामले को लेकर छात्र ने थाने में संस्थापक के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। कॉलेज संस्थापक काजिम हुसैन ने बताया कि छात्र ने अनुशासनहीनता की थी। उसने शिक्षक पर हाथ उठाया, जिसके चलते उसकी पिटाई की गई।
उधर, शिक्षक अभिषेक सिंह का कहना है कि छात्र ने उनके ऊपर हमला किया, जिससे मैं आहत हूं। मामले की शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की है। एसओ केके मिश्रा का कहना है कि मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।