{"_id":"6ae8dec15fdba2d66f0a31fb","slug":"investigation-committee-not-formed-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112357-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वीआईपी ड्यूटी व अवकाश पर डॉक्टर, नहीं बनी जांच कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वीआईपी ड्यूटी व अवकाश पर डॉक्टर, नहीं बनी जांच कमेटी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार सुबह मानवता को तार-तार करने वाले मामले में अस्पताल प्रशासन सोमवार को भी जांच कमेटी नहीं बना सका। वरिष्ठ डॉक्टरों के अवकाश अथवा वीआईपी ड्यूटी में होने की वजह से गंभीर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। लावारिस के परिवार का भी पता नहीं चल सका है।
मोहम्मदाबाद थाने के मुरहास कन्हैया के सुरेश (40) को 14 अक्तूबर की शाम 4:56 बजे चेहरे पर गंभीर घाव की हालत में एंबुलेंस के ईएमटी अरविंद यादव ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद प्रथम तल के लावारिस वार्ड में शिफ्ट हुए सुरेश की रविवार रात किसी समय फर्श पर मौत हो गई थी। सोमवार सुबह 9:06 बजे ईएमओ डॉ. अमन कुमार ने उसे वार्ड में पहुंचकर मृत घोषित किया था। लापरवाही इतनी कि वार्ड में ड्यूटी कर रही स्टॉफ नर्स और अन्य कर्मियों ने उसे मॉर्चरी ले जाना तो दूर फर्श से उठाकर बेड तक रखने की जहमत नहीं उठाई थी। सवा घंटे बाद दोबारा पहुंचे ईएमओ ने स्टाफ नर्स को फटकार लगाई थी।
सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि डॉ. नवनीत कुमार वीआईपी ड्यूटी, डॉ. मनोज पांडेय और डॉ. प्रभात वर्मा भी अस्पताल से बाहर थे। वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श कर उन्हें शामिल करके कमेटी बनेगी। वार्डों में ड्यूटी कर्मियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं। सभी कर्मचारी हर हाल में समय से अपने स्थान पर उपलब्ध मिलेंगे। कादरीगेट थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजन का पता नहीं चल सका है।