{"_id":"6ae8de3c49012e4c8302cc3f","slug":"car-and-tempo-collide-near-tanda-woman-dies-nainital-news-c-8-1-hld1027-862041-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टांडा के पास कार और टेंपो की टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टांडा के पास कार और टेंपो की टक्कर, महिला की मौत
Tue, 03 Nov 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर से पीरूमदारा पार्टी में जा रहे एक टेंपो की टांडा के पास कार से टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार रूकसाना (50) पत्नी अकबर की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ऊंटपड़ाव खताडी निवासी एक ही परिवार और उनके पड़ोसी टेंपो में सवार होकर पीरूमदारा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान टांडा के पास एक कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार 14 लोग घायल हो गए जिन्हें रामनगर के अलग अलग अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने रूकसाना को मृत घोषित कर दिया जबकि चांदनी (26) और रिजवान को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं टेंपो में सवार अन्य घायल शहरीन, अरमान, अफ़साना, सोफिया, रुक्सार, अब्दुल रहमान, हमजा, नासिर, सारिया, सलीम, अनंत का रामनगर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया कि मृतका के पांच बच्चे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।