{"_id":"6ae8dba8f89c945b570f0c38","slug":"father-and-son-accused-of-murdering-laborer-arbaz-sent-to-jail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172509-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पल्लेदार अरबाज के हत्यारोपी पिता-पुत्र गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पल्लेदार अरबाज के हत्यारोपी पिता-पुत्र गए जेल
Tue, 03 Nov 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में गिरफ्तार हत्यारोपी पिता पुत्र- पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर निवासी अरबाज की 22 अक्तूबर को की गई हत्या में नामजद शेर खान और उसके पिता शकील को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दो डंडों को बरामद किया। पुलिस ने दोनों कोर्ट में पेश किया जहां से उनको जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी शहवाज को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
घटना 22 अक्तूबर को दोपहर करीब सवा दो बजे गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में हुई थी। गांव निवासी अरबाज, उसका भाई रियाज, चचेरा भाई अकरम, गांव का शहबाज सहित अन्य कई युवक गांव के समीप एक राइस मिल में पल्लेदारी करते थे। दोपहर को खाना खाकर राइस मिल जा रहे अरबाज की आरोपियों ने अपने घर के बाहर धारदार हथियार और डंडों से हत्या कर दी थी। कुछ दूरी पर चल रहे अरबाज के चचेरे भाई अकरम ने अरबाज को बचाने की कोशिश की। मगर अरबाज के ऊपर बांका प्रहार होने पर डर से अकरम भाग गया था। पुलिस ने अरबाज के पिता मुन्ने खां की ओर से गांव के शहबाज, उसके भाई शेर खान और पिता शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने शहबाज को घटना के दिन बांका सहित गिरफ्तार कर लिया था। जिसका अगले दिन चालान कर दिया गया था। फरार हत्यारोपी पिता पुत्र की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें गठित की गई थी। सोमवार को पुलिस ने नामजद हत्यारोपी शेर खां और उसके पिता शकील को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दो डंडा बरामद किया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने कि मुख्य नामजद आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को नामजद पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई हुई है।