{"_id":"6ae8de541a14a3a8320476b5","slug":"deepotsav-will-be-held-under-an-nsg-security-cover-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162326-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एनएसजी के सुरक्षा घेरे में होगा दीपोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एनएसजी के सुरक्षा घेरे में होगा दीपोत्सव
Tue, 03 Nov 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर रामनगरी में सुरक्षा तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार आयोजन की सुरक्षा में पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तैनाती होगी। इसके अलावा दूसरे जिलों से पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की आमद शुरू हो गई है। भीड़ और अतिथियों की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम किए जा रहे हैं।
दीपोत्सव के दौरान रामनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। एनएसजी की तैनाती इस बार के सुरक्षा इंतजामों में खास होगी। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की सुरक्षा में तैनात एनएसजी के अलावा जिले में स्थापित की जा रही इकाई की एक टुकड़ी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले पुलिसकर्मियों और पैरामिलिट्री के जवानों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
आयोजन के दौरान सील रहेंगी सीमाएं
कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी को लेकर तैयारियों को वृहद रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। बगैर पास के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आयोजन के दौरान शहर और जिले की सीमाएं पूरी तरह सील होंगी। डीआईजी सोमेन बर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के अलावा खुफिया एजेंसियों से जुड़े अधिकारी भी सुरक्षा की समीक्षा में जुटे हुए हैं। बम स्क्वॉयड, डॉग स्क्वॉयड, मेटल डिटेक्टर आदि से इनपुट की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में बरती जा रही विशेष सावधानी
आयोजन स्थलों के साथ प्रमुख मार्गों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर ड्यूटी पॉइंट निर्धारित किए जा रहे हैं। महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की भी तैयारी है। अयोध्या धाम और कैंट क्षेत्र के होटल, धर्मशालाओं आदि में ठहरने वालों, ठेले-खोमचे वालों, पटरी दुकानदारों, किरायेदारों आदि का सत्यापन किया गया है।
दीपोत्सव में सुरक्षा घेरा अभेद्य रहेगा। अन्य जिलों से फोर्स आने लगी है। कंट्रोल रूम से पल-पल की गतिविधियों की निगरानी होगी। लगातार बैठकों के जरिये समीक्षा की जा रही है। ड्यूटी पॉइंट तय कर लिए गए हैं। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी