Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dogs carried a dead newborn from the medical college and mauled him.

Banda News: कुत्तों ने मेडिकल कॉलेज से मृत नवजात को ले जाकर नोचा

Tue, 03 Nov 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 03 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dogs carried a dead newborn from the medical college and mauled him.
फोटो-14- रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जानकारी देते परिजन। संवाद
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। यहां के ओटी ब्लाॅक से मृत नवजात को आवारा कुत्ते ले गए और उसे नोच डाला।
विज्ञापन

मासूम के हाथ और पैर करीब 50 मीटर की दूरी पर मिले। परिजन नवजात के शव के पास सो रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता मृत नवजात को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा में तैनात तीन गार्डों की सेवा समाप्त करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा है। वहीं विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

गिरवां थानाक्षेत्र के बड़ोखर खुर्द निवासी गनेश ने बताया कि रविवार रात लगभग 11:30 बजे पत्नी गुड़िया को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म हो गया था। गुड़िया को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुशील ने रात करीब 12:30 बजे उन्हें मृत नवजात सौंपा। उन्होंने शिशु का शव भाभी ऊषा को दे दिया। परिजन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से नीचे उतर ओटी ब्लॉक के हॉल में आ गए।
रात होने के कारण उन्होंने सुबह अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। वह हॉल में पड़ी बेंच पर लेट गए, जबकि ऊषा नवजात के शव को लेकर फर्श पर लेट गईं। दोनों को नींद आ गई। इस बीच परिसर में घूम रहे कुत्ते नवजात के शव को उठा ले गए।
करीब तीन बजे गनेश की नींद खुलने पर उन्हें शव गायब मिला। उन्होंने ऊषा को जगाया और उसकी तलाश की। हॉल से करीब 50 मीटर दूर कॉरिडोर में नवजात के दोनों हाथ और दोनों पैर पड़े मिले। सिर और धड़ नहीं था।
घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। गनेश ने सुबह करीब सात बजे शव के मिले अवशेष केन नदी में प्रवाहित किए। मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल और मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के बयान दर्ज किए गए। प्राचार्य ने ओटी ब्लॉक में लगे दो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। उसमें कुत्ता नवजात के शव को ले जाता दिखाई दिया। प्रशासन ने सुरक्षा में तैनात तीन गार्डों की सेवा समाप्त करने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा है। स्त्री एवं प्रसूति रोग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
----
प्रसूता को भर्ती कराया गया था। उसे मृत अवस्था में शिशु पैदा हुआ था। परिजन को मृत शिशु सौंप दिया था। परिजन शव लेकर ओटी ब्लॉक के हॉल में रुक गए थे। रात में कुत्तों ने घटना की है। सीसीसीटी फुटेज मिला है। तीनों गार्डों की सेवा समाप्ति के लिए पत्र लिखा गया है। गायनी विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है।

-डॉ. सुनील कौशल, प्राचार्य रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा।
-----
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से मृत शिशु के शव को कुत्तों के नोचने के मामले में प्रथम दृष्टया परिजन की लापरवाही सामने आई है। पिता ने अवशेष भी नदी में प्रवाहित कर दिए हैं। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
-बलराम सिंह, शहर कोतवाल, बांदा।

फोटो-14- रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जानकारी देते परिजन। संवाद

फोटो-14- रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जानकारी देते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed