Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   investigation committee not formed

Farrukhabad News: वीआईपी ड्यूटी व अवकाश पर डॉक्टर, नहीं बनी जांच कमेटी

Tue, 03 Nov 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
investigation committee not formed
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार सुबह मानवता को तार-तार करने वाले मामले में अस्पताल प्रशासन सोमवार को भी जांच कमेटी नहीं बना सका। वरिष्ठ डॉक्टरों के अवकाश अथवा वीआईपी ड्यूटी में होने की वजह से गंभीर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। लावारिस के परिवार का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के मुरहास कन्हैया के सुरेश (40) को 14 अक्तूबर की शाम 4:56 बजे चेहरे पर गंभीर घाव की हालत में एंबुलेंस के ईएमटी अरविंद यादव ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद प्रथम तल के लावारिस वार्ड में शिफ्ट हुए सुरेश की रविवार रात किसी समय फर्श पर मौत हो गई थी। सोमवार सुबह 9:06 बजे ईएमओ डॉ. अमन कुमार ने उसे वार्ड में पहुंचकर मृत घोषित किया था। लापरवाही इतनी कि वार्ड में ड्यूटी कर रही स्टॉफ नर्स और अन्य कर्मियों ने उसे मॉर्चरी ले जाना तो दूर फर्श से उठाकर बेड तक रखने की जहमत नहीं उठाई थी। सवा घंटे बाद दोबारा पहुंचे ईएमओ ने स्टाफ नर्स को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि डॉ. नवनीत कुमार वीआईपी ड्यूटी, डॉ. मनोज पांडेय और डॉ. प्रभात वर्मा भी अस्पताल से बाहर थे। वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श कर उन्हें शामिल करके कमेटी बनेगी। वार्डों में ड्यूटी कर्मियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं। सभी कर्मचारी हर हाल में समय से अपने स्थान पर उपलब्ध मिलेंगे। कादरीगेट थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed