{"_id":"5762e6994f1c1b481e11c47f","slug":"passenger-sitting-at-the-gate-dropped-to-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट पर बैठा यात्री ट्रेन से गिरा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेट पर बैठा यात्री ट्रेन से गिरा, गंभीर
Amarujala Bureau
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
train aacident garh
- फोटो : अमर उजाला
सत्याग्रह एक्सप्रेस में सफर कर रहा एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बिहार प्रदेश का निवासी है। उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बिहार के कटिहार जिले के धर्मपुर निवासी सफीकुल हसन (55) दिल्ली गया था। बुधवार रात वह दिल्ली से सत्याग्रह एक्सप्रेस में सवार होकर घर जा रहा था। गुरुवार सुबह ट्रेन बिसवां से गुजर रही थी। उसी दौरान बिसवां रेलवे स्टेशन के निकट ही वह चलती ट्रेन से गिर गया। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह बोगी के गेट पर बैठकर सफर कर रहा था। नींद का झोंका आने की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन