फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बिजली चोरी में 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिजली चोरी में 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 06 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
38 बकाएदारों के कनेक्शन काटे, परसेंडी में चला अभियान
विज्ञापन

सीतापुर। परसेंडी इलाके में पावर कॉर्पोरेशन ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 10 लोग कनेक्शन काटे जाने के बाद भी बिजली का उपयोग करते हुए मिले। इनके खिलाफ खैराबाद थाने में केस दर्ज कराया गया है। वहीं 38 कनेक्शन बकाया के चलते काटे गए।

अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह के निर्देश पर एसडीओ औसाफ़ अहमद व जेई आरएन राठौर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसके तहत फिरोजपुर में 38 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इन पर पावर कॉर्पोरेशन का लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई यदि बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जोड़ लिया तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। वहीं विजिलेंस टीम के प्रभारी खुशनूर अहमद व जेई आरएन राठौर ने ढेढऱाई और परसपुर गांव में औचक चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम ढेंढराई में पुत्तीलाल, मुन्ना, हरिनाम, मुन्नीलाल, राधेश्याम, कमलेश व ग्राम परसपुर में लोकराम, उर्मिला देवी व अमर सिंह समेत 10 उपभोक्ता कनेक्शन काटे जाने के बाद बिना बकाया जमा किए ही बिजली उपयोग कर रहे थे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed