{"_id":"6a95d409934291861402db28","slug":"kannauj-violent-clash-three-arrested-in-elderly-farmers-murder-case-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-966987-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजा खूनी संघर्ष: बुजुर्ग किसान की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजा खूनी संघर्ष: बुजुर्ग किसान की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादनगर। कन्नौजा गांव में भाई न कहने पर हुए खूनी संघर्ष और बुजुर्ग किसान देवेंद्र शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी पुलिस निगरानी में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर सात नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि कन्नौजा निवासी मनीष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार शाम उनके भाई रिंकु उर्फ रिशांत का गांव के ही सोनू उर्फ कार्तिक शर्मा से नाम के आगे भाई न कहने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि सोनू ने अपने चचेरे भाई मोहित व अन्य साथियों के साथ मिलकर रिंकू से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे मनीष के चाचा देवेंद्र शर्मा व परिजनों पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एसीपी ने बताया कि कन्नौजा गंगनहर मार्ग से नामजद प्रिंस, सोनू उर्फ कार्तिक, शुऐब को गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद आरोपी मोहित मुठभेड़ में घायल हो गया था, जिसका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस उसे अपनी निगरानी में रखकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। एसीपी ने बताया कि फरार चल रहे अन्य नामजद आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।