{"_id":"6a95d27fbed6fb91a301b2bd","slug":"tusker-elephant-wrecked-a-car-and-trampled-crops-destroying-them-bijnor-news-c-27-1-bij1007-188933-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टस्कर हाथी ने कार तोड़ी, फसल रौंदकर की बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टस्कर हाथी ने कार तोड़ी, फसल रौंदकर की बर्बाद
विज्ञापन
रेहड़। क्षेत्र में टस्कर हाथी ने सड़क पर जा रही एक कार को क्षतिग्रस्त किया: ग्रामीण
किरतपुर फार्म में आए हाथी ने खूब मचाया उत्पात
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/ रेहड़। रविवार रात करीब 11 बजे टस्कर हाथी ने किरतपुर फार्म में खूब आतंक मचाया। खेत में घुसकर कई बीघा धान की फसल रौंद डाली। वहीं सड़क पर जा रही एक कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवार ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी को ग्रामीणों की मदद से जंगल में खदेड़ा।
गांव किरतपुर निवासी किसान प्रमोद कुमार कार से घर जा रहे थे। जब वह घर के समीप पहुंचे तो पास लगे मोबाइल टावर के नजदीक अचानक जंगल से निकले टस्कर हाथी ने उनकी कार पर हमला कर दिया। हाथी के हमला करते ही प्रमोद कुमार ने कार से कूदकर भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया। हाथी के सड़क पर होने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर रानी नांगल क्षेत्र इंचार्ज फूल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन गुस्साया हाथी प्रमोद कुमार के धान के खेत में घुस गया और फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा दिया। ग्रामीण सलवेंदर सिंह, महल सिंह, दलबीर सिंह, लेखराज, मेहर सिंह आदि का कहना है कि जंगल से सटे होने के कारण क्षेत्र में हाथी, बाघ समेत अन्य वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। तीन महीने पहले ही रानीनांगल में हाथी के हमले में जसवंत सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से बस्ती क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा है कि सुबह-शाम वन्यजीव प्रभावित इलाके में न जाएं। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है।