फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Journey undertaken while sitting on the car roof; video goes viral.

Saharanpur News: कार की छत पर बैठकर किया सफर, वीडियो वायरल

Tue, 01 Sep 2026 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Journey undertaken while sitting on the car roof; video goes viral.
गंगोह। कस्बे में एक कार चालक ने छत पर पांच-छह युवकों को बैठाकर नानौता पुलिस चौकी के सामने से हूटर बजाते हुए फर्राटा भरा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो रविवार शाम करीब चार बजे का बताया जा रहा है। लगभग 29 सेकंड के इस वीडियो में सफेद रंग की बोलेरो सड़क पर गुजरती दिखाई दे रही है। वाहन की छत पर पांच-छह युवक बैठे हैं। कुछ युवक कार के दरवाजों पर भी लटके हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कई बाइकों पर सवार युवक भी बाइक से पटाखे छोड़ते दिखाई दिए। वीडियो में एक पुलिस कर्मी भी सड़क किनारे खड़ा था, लेकिन उसने उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों के पालन और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

गंगोह के सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार के मालिक की तलाश कर रही है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed