फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raja's Sikri Uproar: Police action slows down; officials working to restore normalcy.

राजा की सीकरी बवाल: ढीली पड़ी पुलिस की कार्रवाई, माहौल को सामान्य करा रहे अधिकारी

Tue, 01 Sep 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Raja's Sikri Uproar: Police action slows down; officials working to restore normalcy.
बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में सरकारी भूमि पर 25 अगस्त को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों में पुलिस की कार्रवाई 13 गिरफ्तारी के बाद ढीली दिखाई दे रही है। पुलिस 4 महिलाओं सहित 13 नामजद लोगों की गिरफ्तारी के बाद अभी तक मुख्य आरोपी मान सिंह तक नहीं पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार राजा की सीकरी गांव का भ्रमण कर गांव के माहौल का सामान्य कराए जाने की कोशिश की जा रही है। आला अधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे है। बवाल में पुलिस की ओर से निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाने की लगातार बात कही जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से डरकर भागे लोगों से निर्दोष पर कार्रवाई नहीं करे जाने का आश्वासन देकर गांव में रहने आने की भी अपील की जा रही है। गांव में घटना के सातवें दिन भी पुलिस बल तैनात है। इसके साथ कई घरों में अभी तक ताले लटके हुए है। संवाद
विज्ञापन

---
आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव के किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी।
अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली
---
एक अधिकारी के इशारे पर मौके से हटाया था भड़काने वाला युवक
25 अगस्त को राजा की सीकरी गांव में एक पुलिस अधिकारी की ओर से लोगों को भड़काने वाले युवक को बवाल से कुछ समय पहले मौके से हटवाने की चर्चा हो रही है। घटना के दिन युवक पूरे दिन माहौल को भड़काने का प्रयास करता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के व्यवहार से स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई थी। इसी बीच वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने युवक को इशारा कर दिया था। इसके बाद युवक वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed