फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sanitation workers blocked the road at Lavela Chowk after a casteist slur was used.

Budaun News: जातिसूचक शब्द कहने पर सफाई कर्मियों ने लावेला चौक पर लगाया जाम

Tue, 01 Sep 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers blocked the road at Lavela Chowk after a casteist slur was used.
विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों को समझाते सिविल लाइंस थाना प्रभारी। संवाद
दुकानदार के माफी मांगने पर शांत हुआ विवाद, रोडवेज चौकी के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लावेला चौक पर सोमवार देर रात एक दुकानदार की ओर से सफाईकर्मी को कथित तौर पर जातिसूचक शब्द कहने पर विवाद हो गया। नाराज सफाई कर्मियों ने एकत्र होकर लावेला चौक पर जाम लगा दिया। रोडवेज चौकी के सामने करीब दो घंटे घेराव कर प्रदर्शन किया गया। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। माफी मांगने पर विवाद शांत हो गया।
सोमवार की देर रात करीब 10 बजे सफाई कर्मी सड़क पर सफाई कर रहे थे। सफाई करते समय दुकान में धूल जाने को लेकर सफाईकर्मी और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने एक सफाईकर्मी के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर दिया। इससे सफाई कर्मी आक्रोशित हो गए। सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मी एकत्र हो गए। सफाई कर्मियों ने विरोध जताते हुए लावेला चौक को जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में दुकानदार ने सफाई कर्मियों से माफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत हो गया। जाम खोल दिया। पुलिस ने स्थिति सामान्य कराते हुए यातायात सुचारु कराया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाद सुलझ गया। दोनों पक्षों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed