फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of the young man who went missing two days ago was found in the Yellow River

Jaunpur News: दो दिन पहले गुमशुदा युवक का पीली नदी में मिला शव

Tue, 01 Sep 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man who went missing two days ago was found in the Yellow River
सिंगरामऊ,मृतक संतोष उर्फ गोरख की फाइल फोटो। परिजन
सिंगरामऊ। पहितियापुर में बहरा पार्क के बगल से होकर निकली पीली नदी में सोमवार की सुबह मल्लूपुर निवासी संतोष गौतम उर्फ गोरख (46) का शव मिला मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता रामआसरे ने बताया कि बीते शनिवार को दोपहर में अपने दोस्त मोनू गौतम निवासी बछाड़ी के साथ मेरा बेटा गया था। दोनों सांप पकड़ते हैं। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन की गई। दोनों का कहीं पता नहीं चला। रविवार को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि युवक नदी में नहाने गए होंगे। तेज बहाव होने के कारण डूब गए होंगे। इसमें एक युवक का शव मिल गया, दूसरे युवक की तलाश चल रही है। दूसरे युवक का कपड़ा नदी के किनारे पर ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed