{"_id":"5bf84b68bdec2241c2633712","slug":"41542998888-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टडी प्वांइट के प्रबंधक व प्रिसिंपल पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टडी प्वांइट के प्रबंधक व प्रिसिंपल पर केस
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत छात्र के पिता ने खुदकुशी के लिए उकसाने का लगाया आरोप
मानपुर (सीतापुर)। इंटरमीडिएट छात्र के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक व प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक के पिता की तहरीर पर की गई है। स्थानीय थानाक्षेत्र के सरैंया सानी गांव में रहने वाला अग्निवेश अवस्थी (18) पुत्र धनेश अवस्थी स्टडी प्वाइंट स्कूल खैराबाद में इंटरमीडिएट का छात्र था।
गत गुरुवार की दोपहर स्कूल से आकर खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद घरवालों की नजर पड़ी तो कमरे की छत के कुंडे से रस्सी के सहारे अग्निवेश फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
मृतक के पिता ने स्कूल प्रबंधक मो. आमिर व प्रधानाचार्य अमीकरण अवस्थी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।