फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15 नूमने भर नष्ट कराई खराब मिठाई

15 नूमने भर नष्ट कराई खराब मिठाई

Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
15 नूमने भर नष्ट कराई खराब मिठाई
15 नूमने भर नष्ट कराई मिठाई
विज्ञापन


सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जनपद भर में अभियान चलाकर 15 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।

विभिन्न दुकानों पर मिठाई की खराब गुणवत्ता मिलने पर करीब 35 किलो मिठाई नष्ट कराई। नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।

अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया तहसीलों में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान चला रहा है। मंगलवार को बिसवां में खाद्य सुरक्षाधिकारी कृत्रि गुप्ता व अजय कुमार सिंह ने बूंदी लड्डू व वेजिटेबल ऑयल का नमूना भरा।

खराब गुणवत्ता मिलने पर मिर्च पाउडर, बिस्कुट व चिप्स के 41 पैकेट नष्ट कराएं। महमूदाबाद में एफएसओ विनय कुमार व अशोक कुमार मिश्र ने सोन पापड़ी व पेड़ा का नमूना लिया। एक दुकान से बदबूदार आठ किलो लड्डू नष्ट कराया।
विज्ञापन


सिधौली में एफएसओ संजय कुमार त्रिपाठी व बृजमोहन गुप्ता ने 16 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई। सदर तहसील में एफएसओ रविंद्र नाथ वर्मा ने काजू बर्फी, घी व चीनी के खिलौने का नमूना भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रिख में एफएसओ प्रमोद कुमार वर्मा ने दूध व वनस्पति घी का नमूना लिया। लहरपुर में एफएसओ अजय कुमार सोनी व कुसुम सिंह ने बर्फी व मिल्क केक का नमूना लिया।

करीब 10 किलो मिठाई नष्ट कराई। महोली में एफएसओ प्रेम कुमार यादव ने नेस्ले पाउडर, मावा, रिफाइंड ऑयल का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed