फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हत्यारे पति को दस साल की कैद

हत्यारे पति को दस साल की कैद

Sun, 01 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
हत्यारे पति को दस साल की कैद
सीतापुर। अपर सत्र न्यायाधीश सूर्य प्रकाश शर्मा ने दहेज हत्या के आरोपी पति को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर सात हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से इस मुकदमे की पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आफान हसन सिद्दीकी ने की। इस मामले में आरोपित मृतका की सास को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया।
विज्ञापन


अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कठवा निवासी करुणेश का विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व मोहिनी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से मोहिनी के ससुराल वाले उसे दहेज में बाइक व भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


इसी प्रताड़ना के क्रम में 25 मई 2011 को मोहिनी की पिटाई के बाद आग के हवाले कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मोहिनी के पति करुणेश व सास ज्ञानवती सहित परिवार के कई लोगों को मृतका के पिता द्वारा नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में करुणेश व ज्ञानवती के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित करने के बाद साक्ष्य आमंत्रित किए गए। जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने सास ज्ञानवती को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। लेकिन आरोपी पति को दस वर्ष का कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed