{"_id":"5b197ad44f1c1ba96e8b6d3c","slug":"181528396500-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने राजगीर से 55 सौ की नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने राजगीर से 55 सौ की नगदी लूटी
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव थाना इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेशाम तमंचा दिखाकर राजगीर से 55 सौ रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
थानाक्षेत्र हरगांव के खानपुर कोडरा में रहने वाला खुशीराम राजगीर है। बीती 7 जून को वह अपने भाई रामहेत के साथ शहर कोतवाली के उल्जापुर में काम करने गया था। देर शाम करीब नौ बजे बाइक से खुशीराम अपने भाई के साथ घर लौट रहा था। गांव के बाहर नहर पुल पर पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
आरोप है, कि तमंचा दिखाकर उसके पास से 55 सौ रुपये लूट लिए और भाग निकले। घटना के तुरंत बाद खुशीराम ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गुरुवार को तहरीर भी दी है। हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक भरतलाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।