{"_id":"5a19b3854f1c1b72548bf5b6","slug":"11511633797-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की रॉड से युवक पर हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहे की रॉड से युवक पर हमला, घायल
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहे की रॉड से युवक पर हमला, घायल
सीतापुर। रामकोट में दुकानदार को उधार का रुपया मांगना महंगा पड़ गया। बकाया मांगने से भड़के दबंगों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। रामकोट के ग्राम कचनार निवासी सफीउद्दीन (30) ने कचनार चौराहे पर चाय का होटल खोल रखा है।
शनिवार को उसने कस्बे के निवासी इस्लाम से उधारी के रुपये मांगे। इस पर इस्लाम भड़क गया और सफीउद्दीन को बुरा भला कहने लगा।
इस बात को लेकर सफीउद्दीन ने विरोध जताया, तो इस्लाम आपा खो बैठा। इसी बीच इस्लाम के पुत्र इमरान व इरशाद भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने सफीउद्दीन पर हमला बोल दिया।
इसी बीच हमलावरों ने लोहे की रॉड से सफीउद्दीन पर कई प्रहार किए। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। लेकिन तब तक सफीउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गांव के ही इस्लाम, इमरान व इरशाद के खिलाफ रामकोट थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। डॉक्टरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।