फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बस ने बालिका को रौंदा, मौत, गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया जाम

बस ने बालिका को रौंदा, मौत, गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 26 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बस ने बालिका को रौंदा, मौत, गुस्साएं ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन

हादसों में बालिका समेत तीन की मौत, विरोध में प्रदर्शन

सीतापुर। जनपद में हुए सड़क हादसों में एक बालिका समेत तीन लोगों की जान चली गई। कमलापुर इलाके में सोमवार दोपहर रोडवेज बस से कुचलकर हुई बालिका की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इससे आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने हादसे के बाद चालक को हिरासत में लेने के साथ बस को कब्जे में ले लिया है।

कमलापुर क्षेत्र में ग्राम सीतारसोई निवासी महेश कश्यप की पुत्री मानवी (6) सोमवार को गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। इस दौरान सिधौली से बिसवां जा रही रोडवेज की एक बस ने बालिका को रौंद दिया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन बुरी तरह जख्मी बालिका को अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। बालिका की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए।
विज्ञापन


सड़क पर पहुंचकर उन्होंने वाहनों का आवागमन रोककर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम करने पर पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। ग्रामीण रोडवेज चालक को पकड़ने की मांग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में भगवतीपुर निवासी राज बहादुर (45) रविवार रात साइकिल से जा रहा था। मोहल्ला हुसैनगंज के करीब राजमार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राज बहादुर को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

रामकोट क्षेत्र में अब्दीपुर निवासी नीरज (20) सोमवार को साइकिल से इमलिया सुल्तानपुर के काजी कमालपुर से लौट रहा था। रास्ते में गोला गोकर्णनाथ मार्ग पर अल्लीपुर बंडिया मोड़ के निकट एक वैन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार करीब 15 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी पर परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि टक्कर के बाद वैन कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। वैन में सवार दो लोग घायल हुए लेकिन पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए मौके से निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed