{"_id":"6b016400f51d9c47ea0e0be2","slug":"massive-fire-breaks-out-in-container-on-indore-bypass-three-luxury-cars-burnt-to-ashes-indore-news-c-1-1-noi1551-4956290-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर बायपास पर कारों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन नई कारें जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर बायपास पर कारों से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन नई कारें जलकर खाक
Sat, 21 Nov 2026 03:26 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:26 PM IST
सार
इंदौर बायपास पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कारों से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे कंटेनर में मौजूद आठ कारों में से तीन पूरी तरह जल गईं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कारों से भरे कंटेनर में लगीे आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास स्थित होटल प्रेसिडेंट के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कारों से भरे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। कंटेनर में टाटा मोटर्स की आठ कारें रखी हुई थीं, जिन्हें हरियाणा से इंदौर स्थित डिस्ट्रीब्यूटर के यहां डिलीवरी के लिए लाया जा रहा था। हादसे में कंटेनर में रखी तीन कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दरअसल पूरा मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास स्थित होटल प्रेसिडेंट के सामने सर्विस लेन का है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा से टाटा मोटर्स की आठ कारें लेकर एक कंटेनर इंदौर आ रहा था। इन कारों को शहर के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पहुंचाया जाना था। बताया जा रहा है कि सर्विस लेन से गुजरते समय कंटेनर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद कंटेनर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम: मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग दंपती ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
आग इतनी तेजी से फैली कि कंटेनर में रखी कारें भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के दौरान कंटेनर में कुल आठ कारें रखी हुई थीं। इनमें से कई गाड़ियों की डिलीवरी पहले ही दी जा चुकी थी, जबकि कंटेनर में शेष बची तीन कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। फिलहाल कनाड़िया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में तीन कारों के जलकर खाक होने से वाहन मालिकों और संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर को नुकसान हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

