Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ambulance coming from the wrong side hit an auto-rickshaw, five injured.

बिहार: सरकारी एम्बुलेंस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, पांच लोग घायल; चालक की हालत गंभीर

Sat, 21 Nov 2026 04:49 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2026 04:49 PM IST
सार

पटना जिले के नौबतपुर में बिहटा-सरमेरा रोड पर गोनवां गांव के पास सरकारी एम्बुलेंस और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं समेत चार लोग और एम्बुलेंस चालक घायल हो गए। एम्बुलेंस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Ambulance coming from the wrong side hit an auto-rickshaw, five injured.
दुर्घटना में छतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना जिले में शनिवार को सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। नौबतपुर थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा रोड पर गोनवां गांव के पास सरकारी एम्बुलेंस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार चार लोग और एम्बुलेंस चालक घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी को नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे थे ऑटो सवार
जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार लोग मनेर से नौबतपुर बाजार में एक शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे थे। इसी दौरान बिहटा रेफरल अस्पताल की सरकारी एम्बुलेंस डिलीवरी पेशेंट को छोड़कर वापस लौट रही थी। रास्ते में गोनवां गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एम्बुलेंस कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान वह ऑटो से टकरा गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


दो महिलाओं समेत ऑटो सवार चार लोग घायल
हादसे में ऑटो चालक मुकेश कुमार, बसंती देवी, चिंता देवी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। ये सभी मनेर थाना क्षेत्र के महिनावां गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, एम्बुलेंस चालक की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। वह बिहटा रेफरल अस्पताल की सरकारी एम्बुलेंस चला रहा था। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायलों को निकाला, पुलिस ने संभाला मोर्चा
टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम और गोनवां ओपी प्रभारी मंजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने सभी घायलों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन-से कारण जिम्मेदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed