{"_id":"6b0181d5ecc403114602fe60","slug":"threat-with-pistol-and-sharp-weapons-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: धारदार हथियारों और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: धारदार हथियारों और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
Sat, 21 Nov 2026 05:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:05 PM IST
सार
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। तहरीर पर टप्पल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना टप्पल
- फोटो : संवाद
विस्तार
टप्पल के सैनी कॉलोनी निवासी विजय शर्मा ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर धारदार हथियारों और पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। 14 नवंबर की दोपहर 12 बजे की घटना में 18 नवंबर को तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार घटना वाले दिन दोपहर के समय एक कार से चार आरोपी उनके घर पहुंचे। आते ही जान से मारने की धमकी देने लगे। रंजीत नामक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। पीड़ित के अनुसार पीपली गांव निवासी भूरा भी उस समय उनके घर पर मौजूद थे। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार शिकायती पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
