{"_id":"5f70a62a8ebc3edc0f59cd1c","slug":"crime-sitapur-news-lko542294249","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के खिलाफ अभियान, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के खिलाफ अभियान, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 85 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है। साथ ही दो भट्ठियां नष्ट की गईं।
अभियान के तहत रामपुर मथुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बल्दीपुरवा निवासी संदीप व राजेंद्र को पांच-पांच लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने की दो भट्ठियों के साथ पकड़ा है। इसके अलावा तालगांव पुलिस ने मुलाहिमपुर निवासी ओमप्रकाश को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
रेउसा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुनिया गांव निवासी राजू व पुतीलाल, क्षेत्र के ही राजापुर कला निवासी खुशीराम को 30 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। रामकोट पुलिस ने खगरियामऊ निवासी निर्मल को पांच लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह शहर कोतवाली पुलिस ने मंसूरपुर निवासी सागर व अर्जुनपुर निवासी अवधेश को 30 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।