{"_id":"6a53f5700613f32a7b0e2a0d","slug":"couple-and-another-person-injured-in-attack-with-a-pickaxe-sitapur-news-c-102-1-slko1055-159907-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कुदाल से हमले में दंपती व एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कुदाल से हमले में दंपती व एक अन्य घायल
Mon, 13 Jul 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर के मुन्नूपुरवा मजरा कैमहरा कलां में रविवार को धान रोपाई के समय मेढ़ पर मिट्टी रखने को लेकर विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। इनमें से एक को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
गांव में शनिवार को छोटे जायसवाल के खेत में धान की रोपाई होनी थी। छोटे, उनकी पत्नी मोहिनी, भाई जगदीश और अन्य लोग खेत में मौजूद थे। खेत में पंपिंग सेट से पानी भरा जा रहा था। पंपिंग सेट से निकल रहा कुछ पानी पड़ोस के दयाराम के खेत की मेढ़ पर गिर रहा था। जिसके कारण पानी रोकने के लिए छोटे ने कुछ मिट्टी निकालकर मेढ़ पर रख दी थी। इसी बीच दयाराम कुदाल लेकर खेत पहुंच गया और मेढ़ पर मिट्टी रखने के लिए छोटे व जगदीश बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। दयाराम ने कुदाल से हमला कर दिया। इससे छोटे (35), मोहिनी (32) व जगदीश (30) घायल होकर खेत में गिर पड़े। हमलावर मौके से भाग गया। परिजन तीनों घायलों को लेकर घर पहुंचे तथा यूपी 112 को जानकारी दी। बाद में सभी घायलों को थाना सदरपुर ले जाया गया। जहां से उनको बिसवां सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जगदीश को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।