{"_id":"692f32864596c9dbd20e65e4","slug":"consumers-flocked-to-the-relief-provided-in-electricity-bills-sitapur-news-c-102-1-slko1053-145410-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली बिल में मिल रही राहत तो उमड़े उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली बिल में मिल रही राहत तो उमड़े उपभोक्ता
Wed, 03 Dec 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिजली बिल राहत योजना से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। इसी वजह से वह पंजीकरण कराने में आगे आ रहे हैं। दूसरे दिन मंगलवार को कनेक्टिविटी सही रही तो पंजीकरण में भी तेजी आई। 500 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। इस योजना के तहत दो किलोवाट तक घरेलू व एक किलोवाट कामर्शियल तक के उपभोक्ताओं को सौ फीसदी ब्याज में छूट मिल रही है। साथ ही मूलधन पर भी 25 फीसद का लाभ दिया जा रहा है। इसी के तहत दूसरे दिन मंगलवार को पूरे जिले में शिविर आयोजित किए गए।
शाहमहोली इलाके के ठोकरपुरवा में 25 से अधिक उपभोक्ता हैं। इनमें करीब 20 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण करवाकर बिल अदा कर दिया। इसी तरह अन्य शिविरों में भी उपभोक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि जिले के चार विद्युत वितरण खंड़ों में भीड़ उमड़ रही है। देर शाम तक 500 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करवा लिया है। जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।