फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CO city will investigate careless thinkers

लापरवाह विवेचकों की जांच करेंगे सीओ सिटी

Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
CO city will investigate careless thinkers
सीतापुर। अचानक शुक्रवार को दौरे पर आईं आईजी रेंज की जांच का आदेश सीतापुर पुलिस के लिए गले की फांस बन गया है। अब लंबित मामलों के विवेचकों के खिलाफ जांच के साथ ही उन विवेचकों का पता लगाना होगा, जो अब स्थानांतरित हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस के लिए दोहरी मुश्किलें खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह शुक्रवार को अचानक दौरे पर आई थीं। पांच ऐसे मामले लंबित पाए गए, जिनकी जांच में काफी विलंब हो गया था। कुछ एक मामले ऐसे भी निकले, जिनकी विवेचना कई दारोगा ने की, फिर भी उनकी विवेचना नहीं हो पाई। ऐसी जांचों को लेकर आईजी ने कुछ अफसरों को फटकार लगाने के साथ ही नाराजगी भी जताई थी। उन्होंने ऐसे मामलों के विवेचकों के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह की ओर से बताया कि विवेचकों के खिलाफ जांच सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह को दी गई है। पांच ऐसे मामले हैं, जिनकी विवेचना काफी समय से लंबित है। इन पांच विवेचनाओं से जुड़े विवेचकों के खिलाफ जांच होनी है। ऐसे में कई विवेचक ऐसे भी हैं, जिनका यहां से स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे मुश्किल की बात यह है कि अब जांच अधिकारी को जांच के साथ ही यह भी पता लगाना होगा कि आखिर पूर्व के विवेचक यहां से स्थानांतरित होने के बाद मौजूदा वक्त में कहा हैं। सूत्र बताते हैं कि शहर कोतवाली का एक मामला काफी पुराना है, जिसके विवेचक अतुल वर्मा, अजय सिंह का काफी पहले ही स्थानांतरण हो चुका है। ऐसे ही कई और विवेचक हैं, जो जांच अधूरी छोड़ यहां से जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed