{"_id":"681519342cbaa8ce6b0049ad","slug":"cloud-rain-sunshine-three-forms-of-weather-were-seen-sitapur-news-c-102-1-stp1002-131407-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बदली, बारिश, धूप, मौसम के दिखे तीन रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बदली, बारिश, धूप, मौसम के दिखे तीन रूप
Sat, 03 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 03 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को मौसम ने कई बार करवट बदली। सुबह आसमान में बादल छाए रहे, इससे गर्मी से राहत मिली। सुबह साढ़े आठ बजे धूप निकल आई। धूप-छांव का खेल दोपहर तक चला। मौसम का मिजाज दोपहर में अचानक फिर बदला और बारिश शुरू हो गई।
शहर की सड़कों पर चहलकदमी करने वाले लोगों को एकाएक होने वाली बारिश ने तरबतर कर दिया। कुछ देर बाद बारिश थमने पर धूप फिर निकली। जिससे उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम पारा 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह मिलाजुला रहने की संभावना है। मौसम के मिजाज में इन दिनों उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और मंद-मंद पुरवा हवा चलती रही। जिससे लगा कि मौसम इसी तरह सुहाना बना रहेगा। लेकिन अगले ही पहर आसमान साफ होने पर धूप निकल आई। आसमान में कभी बादल उमड़ने-घुमड़ने लगते तो कभी धूप निकल आती। यह सिलसिला दोपहर तक चला। दोपहर करीब 12 बजे एकाएक काले बादलों ने आसमान में डेरा जमाते हुए बरसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शहर मुख्यालय के अलावा जिले के कई हिस्सों में बारिश होने से बगैर छाता लिए बाहर निकले लोग पूरी तरह तरबतर हो गए। बारिश ने मौसम बेहद सुहाना कर दिया। बारिश करीब 13 मिनट ही हुई लेकिन तेज बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश थमने पर चली तेज हवा से आसमान साफ हो गया। जिसके बाद फिर धूप निकल आई। बारिश के बाद निकली धूप ने थोड़ी उमस बढ़ा दी। घरों के अंदर उमस ने खूब सताया। देर शाम तक मौसम का मिलाजुला असर बना रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और किसी इलाके में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।