फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   child dipped in the river while bathing

दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय बालक डूबा

Mon, 01 Jul 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
child dipped in the river while bathing
थानगांव (सीतापुर)। चौका नदी में नहाते समय एक बालक की डूबकर मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के ग्रामीण दौड़े और नदी में छलांग लगाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुजातपुर मजरा जुगराजपुर निवासी रोशनलाल का आठ वर्षीय पुत्र अंकुल सोमवार दोपहर घर से अपने तीन-चार मित्रों के साथ चौका नदी में नहाने के लिए गया था। अंकुल चौका नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया। इस पर दोस्तों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और नदी में छलांग लगाकर उसकी तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद कुछ ग्रामीणों ने बालक को नदी से निकाला। उसके परिवारीजनों को बालक के डूबने की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोशन लाल के तीन लड़के हैं। तीनों में अंकुल सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed