फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BSP announces seven candidates

बसपा ने उतारे सात प्रत्याशी

Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
BSP announces seven candidates
सीतापुर। विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतारने में बसपा अन्य पार्टियों से पीछे रही। भाजपा, सपा और कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशियों को टिकट दे दिया था। इसके बाद शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन बसपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी की जारी की गई सूची के मुताबिक जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चेहरों पर मुहर लग गई है। चुनावी मैदान में सपा सभी नौ, भाजपा छह व कांग्रेस आठ प्रत्याशियों को उतार चुकी है। आप ने भी तीन प्रत्याशियों को उतारा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के हाईकमान की ओर से प्रत्याशियों की जारी की गई। सूची में जिले की सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी से जुड़े जानकार बताते हैं कि सदर सीट से खुर्शीद अंसारी को टिकट मिला है। ये पेशे से व्यवसायी हैं। महोली से राजेंद्र प्रसाद वर्मा को टिकट मिला है। यह बिसवां से टिकट मांग रहे थे लेकिन सियासी समीकरणों की वजह से महोली में उतारा गया है। ये पेशे से डॉक्टर हैं।
विज्ञापन

हरगांव से रानू चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। ये बसपा में काफी समय से हैं। बिसवां से हाशिम अंसारी को टिकट मिला है। यह समाजसेवी बताए जा रहे हैं। बसपा से इन्हें टिकट मिलने की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं। महमूदाबाद से बसपा ने मीसम अम्मार रिजवी को चुनावी मैदान में उतारा है। इनके पिता डॉ. अम्मार रिजवी कांग्रेस से विधायक रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में कई विभागों में मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा कार्यवाहक मुख्यमंत्री भी रहे हैं लेकिन मौजूदा समय में वह भाजपा में हैं। मीसम अम्मार रिजवी 2007 में भी बसपा से महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने मिश्रिख से श्याम किशोर को चुनावी मैदान में उतारा है। इनकी माता बसपा में रही हैं। श्याम किशोर पेशे से इंजीनियर हैं। इसके अलावा लहरपुर से मो. जुनैद अंसारी को टिकट मिला है। बताते हैं कि यह लोकसभा का टिकट मांग रहे थे लेकिन नहीं मिला था। इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उतारा है। जुनैद पूर्व मंत्री बुनियाद अंसारी के बेटे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष विकास राजवंशी बताते हैं कि सिधौली और सेवता में अभी प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं। इन पर भी जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed