फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike crashes into divider; brother-in-law and brother-in-law (wife's brother) killed.

Sitapur News: डिवाइडर से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 31 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into divider; brother-in-law and brother-in-law (wife's brother) killed.
दीपक
कुंवरगड्डी। अटरिया कस्बे के निकट शनिवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अटरिया के बनौगा निवासी दीपक यादव (17), सिधौली के जटहा गांव निवासी अपने बहनोई कुलदीप यादव (26) शाम को बाइक से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। भारत पेट्रोलियम पंप के निकट अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। आवाज सुनकर मौके पर आए स्थानीय लोगों ने दोनों को इटौंजा सीएचसी में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

अटरिया थानाध्यक्ष लालबहादुर मिश्र ने बताया कि घायलों के पास से हेलमेट नहीं मिला है। दोनों को घायल हालत में इटौंजा अस्पताल पहुंचाया गया था। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

दीपक

दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed