{"_id":"5fde3d728ebc3e3eac38f932","slug":"admission-will-not-be-given-in-the-church-after-three-o-clock-sitapur-news-lko555729597","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में तीन बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च में तीन बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च कैम्पस में क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसम्बर को शाम तीन बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। चर्च का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। आराधना के दौरान कलीसिया (चर्च के सदस्य) के मात्र सौ लोग ही अंदर बैठ सकेंगे। कोविड प्रोटोकाल के तहत सभी आयोजन किए जाएंगे।
यह जानकारी पॉस्टर इंचार्ज रेव अमित लाल ने दी है। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत शासन के निर्देशानुसार चर्च ने फैसला लिया है कि क्रिसमस के अवसर पर कलीसिया जरूरी निर्देशों का पालन अवश्य करें। पांच साल से कम व 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को चर्च आने की अनुमति नहीं है। मास्क पहनना अनिवार्य है।
बिना मास्क के चर्च के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। चर्च गेट पर वालंटियर टेम्परेचर जानने के लिए थर्मल स्कैन करेंगे। अपने साथ निजी सैनिटाइजर जरूर रखें। एक दूसरे से हाथ मिलाने, गले मिलने या चर्च की किसी वस्तु को छूने से बचें एवं भीड़ न लगाएं। पॉस्टर इंचार्ज ने अपील की है कि यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो चर्च न आएं।