फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aartya prepared three layer laser border security model

Sitapur News: आरित्य ने तैयार किया थ्री लेयर लेजर बॉर्डर सिक्योरिटी मॉडल

Wed, 05 Apr 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 05 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aartya prepared three layer laser border security model
सांडा (सीतापुर)। विकास क्षेत्र सकरन के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक के बेटे ने बॉर्डर क्षेत्र के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी सिस्टम का मॉडल तैयार किया है। इसके जरिए घुसपैठ को रोकने का दावा किया जा रहा है। नवोदय विद्यालय में आयोजित मॉडल प्रतियोगिता में उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पल्हरी के शिक्षक आलोक मिश्रा का बेटा आरित्य मिश्रा जवाहर नवोदय विद्यालय खैराबाद में कक्षा आठ का छात्र है। उसने बाॅर्डर क्षेत्र के लिए थ्री लेयर लेजर सिक्योरिटी सिस्टम का मॉडल तैयार किया है। यह सिस्टम बॉर्डर क्षेत्र के ऐसे दुर्गम स्थान जहां किसी प्रकार का भौतिक निर्माण व तार फेसिंग संभव नहीं है। वहां से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने में यह सहायक सिद्व हो सकता है।
विज्ञापन

इस सिस्टम में लेजर लाइट की तीन अदृश्य दीवारें हैं। प्रथम दीवार पार करते ही कंट्रोल रूम से सायरन बजने लगेगा। द्वितीय अदृश्य दीवार पार करने पर 180 अंश पर घूमती हुई स्वचालित राइफल फायरिंग प्रारंभ कर देगी। यदि कोई तीसरे स्तर तक आतंकवादी पहुंचने में कामयाब हुआ तो हमले के लिए मिसाइल भी एक्टिवेट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरित्य ने बताया कि पुलवामा हमले ने उन्हें झकझोर दिया था। तब से ही वे ऐसा सिस्टम बनाने के लिए प्रयासरत थे। बताया कि ऐसा मॉडल बनाने के लिए उन्हें प्रमुख रूप से नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके चौधरी व विज्ञान शिक्षक गरिमा श्रीवास्तव ने प्रेरित किया था। छात्र की इस उपलब्धि पर विकास क्षेत्र सकरन के शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed