{"_id":"128-46625","slug":"Sitapur-46625-128","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धावस्था में युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धावस्था में युवक का शव मिला
Sitapur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके में सोमवार की सुबह सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया गया। जानकारी होने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के घर वालों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया। थाना सकरन क्षेत्र के दुगाना निवासी तेज प्रताप पुत्र जगदीश रविवार को लालपुर बाजार गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गये। सोमवार की सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में बरेती चौराहे के निकट सड़क के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। वे बरेती चौराहे गये। उन्होंने मृतक की शिनाख्त तेज प्रताप के रूप में की। बताते हैं कि मृतक शराब का आदी था। पुलिस को मृतक के घरवालों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने शव को मृतक के घर वालों के सिपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
