फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कफील हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर

कफील हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
Sitapur
Sitapur Updated Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सपा नेता अच्छू खां के बेटे कफील की करीब तीन माह पूर्व हत्या के मामले में एक अभियुक्त ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

पुराने सीतापुर निवासी सपा नेता अच्छू खां के बेटे कफील की 26 मई 12 की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश 27 मई की सुबह तरीनपुर इलाके में सरायन नदी के किनारे बरामद हुई थी। विवेचना केदौरान पुलिस ने इमलिया सुल्तानपुर इलाके के छतौना गांव निवासी लाले पुत्र बाल्हे व शहर के कोट निवासी तसव्वर का नाम उजागर किया था। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच अभियुक्त लाले ने गत दिवस चोरी के एक मामले के वारंट के तहत कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उधर पुलिस तसव्वर की तलाश कर रही है। साथ ही कोतवाली पुलिस ने लाले से घटना का सच उगलवाने के लिए उसको रिमांड पर लेने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed