फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   25 villages are getting electricity for three hours

Sitapur News: 25 गांवों में तीन घंटे मिल रही बिजली

Fri, 24 May 2024 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 May 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
25 villages are getting electricity for three hours
उरदौली(सीतापुर)। अघोषित बिजली कटौती से आम जनमानस बेहाल है। ग्रामीण क्षेत्र में महज तीन से चार घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। कस्बे के सोनू ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

यदुनाथ का कहना है कि बिजली कटौती से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। कुछ दिन पूर्व उरदौली प्रधान प्रतिनिधि नीरज वर्मा के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित किए जाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक कोई भी सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन

उरदौली फीडर से जुड़े 25 से अधिक गांव के बाशिंदों के सामने बिजली का संकट बना हुआ है। इलाके में जर्जर तार, अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिल न देने पर पांच की बिजली काटी

जहांगीराबाद(सीतापुर)। एसडीओ शुभम शर्मा ने कस्बे में भ्रमण कर घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और कनेक्शन जांचें। ज्यादा राजस्व बकाया होने पर पांच लोगों के कनेक्शन भी काटे गए। जांच में पांच लोगों के मीटर ओवरलोड मिले। इसके बाद कस्बा स्थित श्री राम मनोहर श्रीवास्तव स्मारक विद्यालय में बिजली शिविर लगाया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को बिजली बिल व मीटर में हो रही समस्याओं का समाधान किया गया। 43 उपभोक्ताओं से एक लाख से अधिक राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed