फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   छूटे लोगों को वोटर बनने का एक और मिलेगा मौका

छूटे लोगों को वोटर बनने का एक और मिलेगा मौका

Mon, 18 Feb 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
छूटे लोगों को वोटर बनने का एक और मिलेगा मौका
सीतापुर। जिले में एक बार फिर वंचित लोगों को वोटर बनने का मौका मिलेगा। चुनाव आयोग के फरमान पर सीतापुर में जिले भर के बूथों पर दो दिनी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर 23 व 24 फरवरी को लगेंगे। इसके जरिए छूटे मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने सारी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन



वैसे तो चुनाव आयोग हर चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को अपडेट करने का अभियान चलाता है। इस इधर काफी समय से आयोग समय-समय मतदाता सूचियों को अपडेट करने का अभियान चलाए हुए। अभी हाल ही में पहली अक्तूबर से जनवरी 2019 तक अभियान चलाकर युवाओं के नाम वोटर लिस्टों में सम्मिलित कराए गए हैं। 31 जनवरी को अंतिम प्रकाशन के बाद भी बहुतायत की संख्या में युवा समेत अन्य लोग वोटर बनने से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन



इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने दो दिनी यानी 23 व 24 फरवरी को बूथों पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस पर सीतापुर जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में दो दिनी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। आयोग के निर्देश पर 23 व 24 फरवरी को यहां के सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन शिविरों में एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं व वंचित मतदाताओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक को अपने आवेदन के साथ में उम्र व निवास के दस्तावेज भी देने होंगे। तहसीलवार सभी आवेदनों की जांच कराई जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम बूथवार वोटर लिस्टों में सम्मिलित कराया जाएगा।



बाक्स
बूथों पर आयोजित होंगे विशेष शिविर
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रवार बूथों पर 23 व 24 फरवरी को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। दो दिनी शिविरों में वंचित मतदाताओं से आवेदन लेकर उनके नामों को सम्मिलित कराया जाएगा।
शिखा श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed