फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रिश्वत व भ्रष्टाचार के खिलाफ एसपी ने छेड़ी मुहिम

रिश्वत व भ्रष्टाचार के खिलाफ एसपी ने छेड़ी मुहिम

Sun, 15 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत व भ्रष्टाचार  के खिलाफ एसपी ने छेड़ी मुहिम
सीतापुर। एसपी प्रभाकर चौधरी ने रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों व दबंगों को सुधारने का मन बना लिया है। यही वजह है कि उन्होंने अवैध वसूली रोकने के लिए अभियान छेड़ रखा है। शिकायत उन तक पहुंच सके, इसके लिए बाकायदा उन्होंने एक वॉट्सएप नंबर भी जारी किया है। जिसका पूरे जिले में बड़ी ही तेजी से प्रचार व प्रसार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी ने जिस दिन जिले में पुलिस महक में का कार्यभार संभाला था। उसी दिन उन्होंने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के संकेत दे दिए थे। पहले दिन उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगनी हो, चोरी हो गई हो, मारपीट हो या मोबाइल गिर गया हो ऐसे शिकायती पत्रों पर महज मुहर लगाने के लिए कोतवाली व थानों पर रुपये मांगे जाते हैं। इस भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए उन्होंने पहले विभागीय पुलिसकर्मियों को सुधर जाने की नसीहत दी थी। इस नसीहत के बाद अब एसपी ने विभाग के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मुहिम छेड़ दी है। जिसमें दबंगों द्वारा अवैध वसूली, थानों व कोतवाली में रिश्वत मांगे जाने पर लगाम कसने की योजना है। इसको लेकर उन्होंने 7839860421 वॉट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर के साथ एसपी ने तमाम अपराधों से बचने के संबंध में संदेश भी जारी किए हैं। एसपी के संदेश व वॉट्सएप नंबर के पर्चे छपवाए गए हैं। जिनमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर कोई परेशान करता हो, अवैध वसूली कर रहा हो, थाना व कोतवाली में कोई घूंस मांगता हो, तो वे वॉट्सएप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। इसके साथ ही घटनाओं से बचने के तमाम तरह के टिप्स भी पर्चे पर छपवाए गए हैं। एसपी ने इन पर्चों को पूरे जिले में सार्वजनिक स्थानों पर चिपकवाने व प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश के बाद अधीनस्थ अब उन पर्चों को जगह-जगह चिपकाते नजर आ रहे हैं। वॉट्सएप पर आने वाली शिकायतों को खुद एसपी देखेंगे, जिसके बाद उन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


50 हजार छपवाए गए पर्चे
एसपी के संदेश के पर्चे करीब 50 हजार की संख्या में छपवाए गए हैं। ये इनमें थानों से संबंधित पर्चे थाने व कोतवाली में ही चिपकाए जाने हैं। जबकि साइबर अपराध व अन्य अपराधों से बचने के टिप्स देने वाले पर्चे आम जनमानस में बंटवाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी रहेगी नजर
एसपी ने वॉट्सएप पर आने वाली शिकायतों की निगरानी के लिए साइबर सेल की टीम को लगा रखा है। व्हाटसऐप पर आने वाले मैसेज सीधे कंप्यूटर पर लोड होंगे। जिनकी निगरानी एसपी करेंगे। वॉट्सएप में ऐसी शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें घूस मांगते हुए वीडियो होगा। ऐसी शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार समाप्त करना ही मकसद
आम जनमानस को न्याय मिल सके, लोगों की शिकायत सुनी जा सके, इसको लेकर वॉट्सएप नंबर जारी किया गया है।
- प्रभाकर चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed