फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   14 nominations filed for two prime posts

सीतापुर: दो प्रधान पदों पर दाखिल हुए 14 नामांकन

Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
14 nominations filed for two prime posts
सीतापुर। दो प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत के 92 रिक्त पदों के लिए सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन दाखिल किए गए। एक प्रधान पद पर एक ही नामांकन होने से यहां निर्विरोध चुनाव होना तय है, जबकि दूसरे प्रधान पद पर 13 पर्चे भरे गए हैं। वहीं, 61 सदस्य पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल किया गया है। 31 सदस्य पद पर किसी ने नामांकन नहीं किया। इससे यह एक बार फिर रिक्त रह गए। सभी नामांकनों की जांच 21 फरवरों को सुबह 10 बजे से होगी। ब्लॉक खैराबाद की ग्राम पंचायत गद्दीपुर चितहरी के प्रधान पद पर चुनाव लड़ने के लिए 13 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। महोली ब्लॉक की हाजीपुर ग्राम पंचायत की प्रधान पद के लिए पूनम देवी का इकलौता नामांकन दाखिल हुआ है। इसमें नामांकन प्रपत्र जांच में सही पाए जाने पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
विज्ञापन

सदस्य पद पर किसी ने कोई रुचि नहीं दिखाई। चारों पद फिर से रिक्त रह गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी मंजेश कुमार ने बताया कि हाजीपुर ग्राम पंचायत प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित है। इसमें निर्धारित तिथि तक बंदना देवी, शालू शुक्ला, पूनम देवी ने नामांकन प्रपत्र खरीदे थे। सोमवार को समयावधि तक मात्र एक नामांकन प्रपत्र पूनम देवी पत्नी रामगोपाल का दाखिल हुआ है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर क्रमश: गड़चपा में वार्ड नंबर नौ से सलमा खातून, अंगरौरा में वार्ड संख्या आठ से छोटे और ग्राम पंचायत गौरा में वार्ड नंबर आठ से अश्वनी कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। मछरेहटा ब्लॉक की सात ग्राम पंचायतों के रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष छह ग्राम पंचायतों में नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसमें बहोरनपुर, कंदुआपुर, मिर्जपुर दक्षिणी, उत्तर थोक, राजपुर प्रताप, सकरारा में एक- एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गौरिया में वार्ड नंबर गलत प्रकाशित होने के चलते कोई भी नामांकन नहीं हो सका। अन्य ब्लॉकों के सदस्य ग्राम पंचायत पदों पर एक-एक ही नामांकन दाखिल हुआ है। कई पदों पर नामांकन नहीं किया गया है। इससे यह एक बार फिर रिक्त रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed